Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces again got success five Naxalites including one with a reward of one lakh rupees arrested in Bi

Bijapur: सुरक्षाबलों को फिर मिली कामयाबी, एक लाख रुपये के इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने मारुड़बाका के जंगलों से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Security forces again got success five Naxalites including one with a reward of one lakh rupees arrested in Bi
पांच नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने मारुड़बाका के जंगलों से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर नेला कांकेर, मारुड़बाका व कमलापुर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मारुड़बाका के जंगल से पांच संदिग्धों को प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री के साथ पकड़ा गया।

विज्ञापन


पूछताछ पर अपना नाम एक लाख का इनामी मारुड़बाका डीएकेएमएस अध्यक्ष, नारायण भंडारी, डीएकेएमएस सदस्य धरमा काका, डीएकेएमएस सदस्य नीला काका,  डीएकेएमएस सदस्य किस्टा ध्रुवा और आरपीसी मिलिशिया सदस्य रामबाबू पुनेम बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से तलाशी के दौरान नक्सली सामान बरामद किया गया है। सभी नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed