{"_id":"69fb23e8fd33ae16450e484f","slug":"raju-pujari-mout-mamla-hajaro-gramino-ka-pradrshan-aaropiyo-ki-girftari-ke-liye-diya-altimetam-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4248330-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: राजू पुजारी की मौत का मामला, हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: राजू पुजारी की मौत का मामला, हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम
Wed, 06 May 2026 05:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:57 PM IST
सार
बीजापुर में चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्त शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को जिले में व्यापक प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विस्तार
बीजापुर में चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्त शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को जिले में व्यापक प्रदर्शन हुआ। तेलंगा समाज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को सर्व आदिवासी समाज, महार, महारा और कलार समाज का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन बड़े जनसमूह में तब्दील हो गया। प्रदर्शन में करीब 5 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजू पुजारी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उनका कहना है कि जब्त सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम सामने आने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की न्यायिक जांच कराने, जिला पुलिस अधीक्षक की सीधी निगरानी में जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में तेलंगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी, दिनेश पुजारी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, पीड़ित परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीजापुर न्यूज