फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Promotion women empowerment for first time in Bijapur

Bijapur: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, बीजापुर में पहली बार 10 मतदान केंद्रों में महिलाएं कराएंगी मतदान

Sun, 22 Oct 2023 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Oct 2023 02:09 PM IST
सार

यहां पीठासीन अधिकारी से मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय महिलाएं होंगी। केंद्र के मुख्य घेरे में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी। सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए जिले के इन दस मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान कराएंगी।

विज्ञापन
Promotion women empowerment for first time in Bijapur
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार महिला मतदान कर्मियों को मतदान कराने के लिए ट्रेनिंग देकर तैयार किया है। ये महिलाएं पहली बार बीजापुर जिले के दस मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराएंगी।

विज्ञापन


जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में दो केंद्रों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें महिला मतदान कर्मी मतदान कराएंगी। इनमें से रालापल्ली मतदान क्रमांक 29 और गोटाइगुड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 32 में महिला वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए पिंक बूथ 'की व्यवस्था की गई है। वही भैरमगढ़ ब्लाक में भैरमगढ़ दो क्रमांक 141 व भैरमगढ़ तीन क्रमांक 144 तथा बीजापुर ब्लाक के बीजापुर एक क्रमांक 156, बीजापुर - तीन क्रमांक 158, बीजापुर - छह क्रमांक 161, बीजापुर -10 क्रमांक 165, बीजापुर -11 क्रमांक 166 व बीजापुर -12 क्रमांक 167 में महिला मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगी। 

विज्ञापन


यहां पीठासीन अधिकारी से मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय महिलाएं होंगी। केंद्र के मुख्य घेरे में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी। सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए जिले के इन दस मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान कराएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। लगातार महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसे लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed