{"_id":"67eb9f499c4bb2b4d708a0a5","slug":"pota-cabin-third-class-student-dies-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Death: पोटाकेबिन के तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Death: पोटाकेबिन के तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 01 Apr 2025 01:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक छात्र की मौत हो गई है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के लिए टीम को गांव भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के उसूर ब्लाक के दुगाईगुडा स्थित बालक रेशिडेंशियल स्कूल में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत एक छात्र की गांव में मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित रेशिडेंशियल स्कूल दुगाईगुडा में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र नीतीश धुर्वा की उसके गांव जिनिप्पा में मौत हो गई है।
विज्ञापन
डीएमसी कमलदास झाड़ी ने बताया कि चार दिन पहले एक छात्र के परिजन उसे अपने साथ गांव लेकर गए थे। तब छात्र ठीक था। अब अचानक छात्र की मौत होने की खबर मिली है। उन्होंने बताया कि वे परिजनों से वस्तुस्थिति जानने एपीसी और बीआरसी को गांव भेज रहे है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक छात्र की मौत हो गई है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के लिए टीम को गांव भेजा है।
विज्ञापन