फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Police arrested five suspects who were running away after seeing the police in the forest in Bijapur

Bijapur: जंगल में पुलिस को देखकर भाग रहे पांच संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुकर और टिफिन बम बरामद

Sun, 03 Mar 2024 09:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 09:07 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक जांगला थाना व डीआरजी बीजापुर की टीम एरिया डॉमिनेशन व आरओपी ड्यूटी पर मल्लेपारा की ओर निकली हुई थी। 

विज्ञापन
Police arrested five suspects who were running away after seeing the police in the forest in Bijapur
पांच संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल के जंगल से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके कब्जे से कुकर बम, टिफिन बम सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक जांगला थाना व डीआरजी बीजापुर की टीम एरिया डॉमिनेशन व आरओपी ड्यूटी पर मल्लेपारा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान कोटरापाल के जंगल पहाड़ी से कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर छिपने व भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। 

विज्ञापन

 

पूछताछ करने पर अपना नाम हड़मा मड़कामी उर्फ बुडदा पिता भीमा मड़कामी उम्र 27 निवासी ईचवाडापारा पोटेनार, रमेश अवलम उर्फ बोज्जा पिता सुक्कू अवलम उम्र 23 निवासी मोकोडपारा गदामली, कुमारू लेकाम उर्फ महरु पिता पाकलु लेकाम उम्र 28 निवासी सरपंचपारा पोटेनार, मड्डडा राम पोडियामी उर्फ अनिल पिता मासो पोडियामी उम्र 25 निवासी ककड़ीपारा कोतरापाल व बोमड़ा कुहरामी पिता हूंगा उम्र 35 निवासी बेंचरम स्कूलपारा जांगला थाना शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पकड़े गए संदिग्धों से दो कुकर बम, दो टिफिन बम, पांच मीटर कार्डेक्स वायर, 65 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, दो डेटोनेटर व नक्सली बैनर पर्चा बरामद किया गया हैं। पकड़े गए संदिग्धों के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed