{"_id":"6a0dbfa2865d95242908416c","slug":"parivarik-vivad-me-bhatije-ne-chacha-ki-kar-di-hatya-ek-any-ghayal-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4303764-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पारिवारिक विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पारिवारिक विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, एक अन्य घायल
Wed, 20 May 2026 08:21 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:21 PM IST
सार
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदभाटा में आपसी पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना बीते दिनों की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विस्तार
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदभाटा में आपसी पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना बीते दिनों की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक राम समरथ उर्फ चिंगडु (35 वर्ष), निवासी ग्राम छिंदभाटा, थाना भैरमगढ़, गांव एवं आसपास के लोगों के गाय-बैल तथा बकरा बकरी जंगल में चराकर मेहनताना प्राप्त कर अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
बताया गया कि बीते दिन लगभग सुबह 11:30 बजे आरोपी लखन समरथ उर्फ नाड़ी (33 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के दाहिने कंधे एवं सीने पर डण्डे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राम समरथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी ने सुखधर पाड़े उर्फ झिटकु (40 वर्ष), निवासी छिंदभाटा, पर भी डण्डे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल के सिर में चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया। उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना भैरमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन समरथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन