{"_id":"66e4434f99ef7ef3990ccb30","slug":"one-woman-died-in-a-road-accident-three-people-were-injured-in-bijapur-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: सड़क हादसे में एक महिला की मौत, तीन लोग जख्मी, घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: सड़क हादसे में एक महिला की मौत, तीन लोग जख्मी, घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Fri, 13 Sep 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:21 PM IST
सार
बीजापुर में पुन्यवाया से दंतेवाड़ा जा रहे बाइक सवार ग्रामीणों की जांगला के पास सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही एक अन्य महिला व दो पुरुषों को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में पुन्यवाया से दंतेवाड़ा जा रहे बाइक सवार ग्रामीणों की जांगला के पास सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही एक अन्य महिला व दो पुरुषों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के पुन्नवाया निवासी सोहनु कुहरामी पिता आयतु उम्र 30, उसकी पत्नी सोनी कुहरामी उम्र 25, मामा लच्छू व बहन फगनी के साथ एक बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा जा रहे थे। इसी बीच जांगला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों को भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई। वही सोहनु, फगनी व लछु को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया हैं। भैरमगढ़ के ब्लाक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि सोनी के पैर में गंभीर चोट आई थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां मृतक का पोस्टमार्डम भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य सोहनु, फगनी व लछु को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन