फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   One soldier injured due to UBGL cell blast during voting in Bijapur

Bijapur: मतदान के बीच यूबीजीएल सेल और IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, घटना पर सीएम साय ने जताया दुख

Fri, 19 Apr 2024 12:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 12:16 PM IST
सार

बीजापुर में मतदान के बीच यूबीजीएल सेल और IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गये हैं।   घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
One soldier injured due to UBGL cell blast during voting in Bijapur
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात एक जवान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर इवाक्यूएट किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

वहीं घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन

 

आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के अतिसंवेदनशील ग्राम चिह्का में एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के सहायक सेनानी मनु एचसी घायल हो गए हैं। उन्हें बायें हाथ और बायें पैर में चोट आई है। 

यह घटना चिह्का पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ईवाक्यूएट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed