फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites killed villager in Timenar, Bijapur

चार दिन में तीन कत्ल: नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, मुखबिरी का आरोप लगा पुलिस जवान के भाई की दिनदहाड़े हत्या

Wed, 28 Aug 2024 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Aug 2024 11:26 AM IST
सार

बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई की दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Naxalites killed villager in Timenar, Bijapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी  के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु की दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण पटेलपारा तिमेनार में रहता था। मृतक का भाई पुलिस जवान है और वह दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। बता दें कि बीते शनिवार की रात नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार में एक ग्रामीण लांचा पुनेम की मुखबिरी  के शक में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को जांगला थाना के जैगुर निवासी ग्रामीण मंडावी सीतु की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और अब मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को मौत के घाट उतार दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed