फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites killed three members of family of a surrendered Naxalite leader in bijapur

Bijapur: नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली नेता के परिवार के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट; कुछ ग्रामीण किए अगवा

Tue, 17 Jun 2025 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और छात्र अनिल माड़वी के रूप में हुई है। इनमें से दो पूर्व नक्सली और अब आत्मसमर्पण कर चुके दिनेश मोडियम के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Naxalites killed three members of family of a surrendered Naxalite leader in bijapur
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। यहां गंगालुर इलाके के पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार की शाम नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली नेता के परिजनों समेत तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। इस नृशंस घटना को नक्सली वेल्ला के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जो क्षेत्र में कुख्यात नाम माना जाता है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और छात्र अनिल माड़वी के रूप में हुई है। इनमें से दो पूर्व नक्सली और अब आत्मसमर्पण कर चुके दिनेश मोडियम के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना में लगभग सात अन्य ग्रामीणों के साथ भी नक्सलियों ने बेरहमी से मारपीट की, जिनमें कई घायल हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, नक्सलियों द्वारा कुछ ग्रामीणों को अगवा कर जंगल की ओर ले जाने की सूचना है। यह पूरी घटना मंगलवार को शाम करीब चार बजे अंजाम दी गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें- आरटीओ के बेड़े में शामिल हुईं 48 नई गाड़ियां: सीएम साय ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कर्मचारियों को सौंपी चाबी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed