फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   48 new vehicles added to Chhattisgarh RTO: CM vishnudeo Sai flagged off vehicles

आरटीओ के बेड़े में शामिल हुईं 48 नई गाड़ियां: सीएम साय ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कर्मचारियों को सौंपी चाबी

Tue, 17 Jun 2025 04:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 04:46 PM IST
सार

Chhattisgarh RTO: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सरल बनाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन
48 new vehicles added to Chhattisgarh RTO: CM vishnudeo Sai flagged off vehicles
48 नये वाहनों को हरी झंडी दिखाते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh RTO: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सरल बनाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सीएम साय ने आज मंगलवार को आरटीओ को 48 नये वाहन सौंपे। विभाग के निरीक्षकों को चाबी सौंपकर इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। यातायात सुगम होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। 
विज्ञापन




सीएम साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, सुरक्षा मानकों का बेहतर क्रियान्वयन और यातायात व्यवस्था में सुधार व अनुशासन बनाए रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन





ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन कर दूसरों के जीवन की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित, संयमित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त  एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed