{"_id":"68218f5b5495da3eca098427","slug":"naxalites-kill-congress-worker-in-bijapur-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले की थी भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले की थी भाई की हत्या
Mon, 12 May 2025 11:35 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 May 2025 11:35 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया है। छह महीने पहले ही भाई की हत्या की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नक्सलियों ने बीती रात उसूर इलाके में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। छह महीने पहले भी नक्सलियों ने मृतक के भाई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उसूर थाना क्षेत्र के मारुड़बाका के लिंगापुर में बीती रात नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया गया है कि नागा भंडारी पिछले कई सालों से गांवों छोड़कर बीजापुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
वे कल ही किसी काम से अपने गांव मारुड़बका गये थे। वहां से वे लिंगापुर गये हुए थे। तभी नक्सलियों ने मौका पाकर नागा को धारदार हथियार से वार हत्या कर दी। बताया गया है कि करीब छह महीने पहले नागा भंडारी के छोटे भाई तिरुपति भंडारी को नक्सलियों ने उसूर में सोसाइटी के पास हत्या कर दी है। दोनों भाई कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। बीते पंचायत चुनाव में नागा ने सरपंच का चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन