फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites kill Anganwadi assistant on suspicion of being police informer in Chhattisgarh

Bijapur Murder: नक्सलियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की, मुखबिरी का लगाया आरोप

Sat, 07 Dec 2024 11:04 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Naxalites kill Anganwadi assistant on suspicion of being police informer in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed