{"_id":"6596dd7ea932d0ff160cfa46","slug":"naxalite-arrested-with-reward-of-10-thousand-rs-in-bijapur-2024-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: दस हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार, केतुलनार के जंगल से पुलिस ने दबोचा, इन मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: दस हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार, केतुलनार के जंगल से पुलिस ने दबोचा, इन मामलों में था वांछित
Thu, 04 Jan 2024 10:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:02 PM IST
सार
भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी एरिया डॉमिनेशन व पेट्रोलिंग पर केतुलनार की ओर निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने 10 हजार के इनामी नक्सली को जंगल से दबोच लिया।
विज्ञापन
इनामी नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने केतुलनार से एक दस हजार रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी एरिया डॉमिनेशन व पेट्रोलिंग पर केतुलनार की ओर निकली हुई थी।
विज्ञापन
इसी दरमियान केतुलनार के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य लिंगा कुंजाम पिता जोगा उम्र 32 निवासी गढ़मेरिपारा केतुलनार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर 2023 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दरभा कच्चे मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था।
विज्ञापन
साथ पकड़ा गया नक्सली 11 जनवरी 2022 को केतुलनार गढ़मेरिपारा के ग्रामीण की हत्या और चार फरवरी 2023 को मंगापेटा के पास गिट्टी परिवहन कर रही हाईवा वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध थाना कुटरू में कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।
विज्ञापन