फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Nagarsena team rescues pregnant woman across swollen river at midnight

नगरसेना बनी रक्षक: बीजापुर में आधी रात में गर्भवती महिला का उफनती नदी पार किया रेस्क्यू, जच्चा-बच्चा दोनों

Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

महिला को आठवां महीना चल रहा था। जिसे शाम छह बजे अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। डोंगी की सहायता से नदी पार करने की सलाह दी। लेकिन उफनती नदी पार  करने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन
Nagarsena team rescues pregnant woman across swollen river at midnight
गर्भवती महिला का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने मैदानी अमला पूरी तरह मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जनहित के कार्यों को अंजाम दिया जा है। 

विज्ञापन


इसका ताजा उदाहरण भैरमगढ़ ब्लॉक मे देखने को मिला। जिसमें समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य विभाग और नगरसेना के संयुक्त प्रयास एवं सूझबूझ और तत्परता से दो जिंदगी को जीवनदान मिला है।  घटना शुक्रवार की रात इन्द्रावती नदी उस पार सतवा घाट की है, जो भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नदी के उस पार जहां गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


महिला को आठवां महीना चल रहा था। जिसे शाम छह बजे अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला के परिजनों ने एएनएम सुनीता मरावी को अवगत कराया। फिर एएनएम द्वारा डोंगी की सहायता से नदी पार करने की सलाह दी गई। किंतु विपरीत परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए एएनएम द्वारा संपूर्ण जानकारी बीएमओ को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी और जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप सहित विभागीय अमले मौके पर पहुंच कर नगरसेना की टीम को बुलाकर स्वास्थ्य टीम के साथ नदी उस पार भेजा और मौके पर सुरक्षित प्रसव कराया गया। अभी जच्चा और बच्चा दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार मे स्वस्थ हैं और डाक्टरों के निगरानी में हैं। गर्भवती महिला के परिजनों ने  प्रशासन की पूरी टीम का ह्रदय से आभार जताया है। जिन्होंने तत्परता पूर्वक सभी व्यवस्थाएं सुलभ कराई और दो की जिंदगी को बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed