फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   MLA raised issue of death of children in ashram and pota cabin in the assembly in Bijapur

Bijapur: विधानसभा में विधायक ने उठाया आश्रम और पोटा केबीन में बच्चों की मौत का मामला, सरकार पर लगाया ये आरोप

Fri, 20 Dec 2024 04:56 PM IST
Digvijay Singh अमर अजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर अजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 04:56 PM IST
सार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को विधानसभा सभा में बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में अध्ययनरत बच्चों के हो रहे मौतों का मामला उठाया है।

विज्ञापन
MLA raised issue of death of children in ashram and pota cabin in the assembly in Bijapur
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को विधानसभा सभा में बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में अध्ययनरत बच्चों के हो रहे मौतों का मामला उठाया है। विधायक विक्रम मंडावी ने विधानसभा में कहा कि बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के इलाज के अभाव में लगातार मौतें हो रही है। पिछले दस माह में दस बच्चों की मौतें हो चुकी है। जिनमें से पाँच बच्चों की मौत तो मलेरिया से हुई है। 

विज्ञापन


सरकार बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की मलेरिया का इलाज नहीं कर पा रही है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों का इलाज कैसे कर रही होगी। विधायक विक्रम मंडावी ने विधान सभा में कहा कि सरकार आश्रमों और पोटाकेबिनों में लगातार हो रही आदिवासी बच्चों की मौतों को रोकने में पूरी तरह नाकाम है और बच्चों के मौतों को भी छुपाने का काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के इलाज में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। लगातार घट रही ऐसी घटनाओं से आदिवासियों का आश्रमों और पोटाकेबिनों से विश्वास उठता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed