Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   MLA writes to CM Said this about Naxal-affected villagers while Maoist memorial demolished in Pillur Bijapur

MLA ने सीएम को लिखा पत्र: नक्सल पीड़ित ग्रामीणों को लेकर कही ये बात, वहीं पील्लूर में माओवादी स्मारक ध्वस्त

Mon, 27 Oct 2025 06:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 06:34 PM IST
सार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के  पील्लूर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 20 फीट ऊँचे नक्सली स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है।  

विज्ञापन
MLA writes to CM Said this about Naxal-affected villagers while Maoist memorial demolished in Pillur Bijapur
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के द्वारा आये दिन मुखिबर के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों की हत्या की जा रही है। पिछले लगभग 2 महीनों में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उडतामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में 05 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा किए जाने की सूचना है। 

विज्ञापन


बीते दिनों ग्राम नेलाकांकेर में 2 ग्रामीणों की हत्या नक्सलियों के द्वारा की जा चुकी है। घटना के बाद नक्सलियों के भय और धमिकयों से परिवारजन  थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण पीड़ित परिवारजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी नहीं मिल पाता है।इसलिए ऐसे मामलों में मृतकों के परिजनों को नक्सल पीड़ित मानते हए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।

विज्ञापन

 
Trending Videos

पील्लूर में माओवादी स्मारक ध्वस्त

MLA writes to CM Said this about Naxal-affected villagers while Maoist memorial demolished in Pillur Bijapur
पील्लूर के जंगलों में माओवादी स्मारक ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के  पील्लूर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 20 फीट ऊँचे नक्सली स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई डीआरजी केरिपु 214 और कोबरा 206 की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सुरक्षा बलों ने नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। सुरक्षा बलों की यह बड़ी सफलता नक्सल नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। बताया गया है कि नक्सली स्मारक को ध्वस्त करने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा यह प्रभावी कार्यवाही की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed