फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Major crackdown on wildlife poaching in Indravati Tiger Reserve; 6 accused arrested

CG: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर शिकंजा, वन विभाग ने 6 आरोपियों को दबोचा; मांस समेत सामान जब्त

Fri, 21 Aug 2026 02:03 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने नीतिकाकलेर क्षेत्र में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Major crackdown on wildlife poaching in Indravati Tiger Reserve; 6 accused arrested
वन्यजीव के शिकार मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने नीतिकाकलेर क्षेत्र में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने वन्यप्राणी का मांस, जो प्रथम दृष्टया नीलगाय का बताया जा रहा है, सहित शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई परिक्षेत्र पासेवाड़ा के अंतर्गत ग्राम नीतिकाकलेर क्षेत्र में की गई। विभाग को क्षेत्र में वन्यजीव शिकार की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने 19 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री को जब्त करने के बाद आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान लगातार बारिश और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर के कारण जंगलों में निगरानी और गश्त करना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद मैदानी अमले की टीमें लगातार पैदल गश्त कर संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रही हैं। विभाग ने बताया कि वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।


वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल में शिकार या किसी अन्य वन अपराध से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन विभाग कार्यालय को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और अवैध शिकार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed