फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Major administrative action on illegal sand storage 72 tippers of sand seized 30 timber trees also cut in Bij

Bijapur: अवैध रेत भंडारण पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 72 टिप्पर रेत जब्त, 30 इमारती पेड़ भी काटे

Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

बीजापुर जिले के तारलागुडा गोदावरी नदी के किनारे चल रहे अवैध रेत भंडारण के खिलाफ भोपालपटनम एसडीएम व तहसीलदार ने कड़ी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई में 72 टिप्पर अवैध रेत जप्त किया गया है।

विज्ञापन
Major administrative action on illegal sand storage 72 tippers of sand seized 30 timber trees also cut  in Bij
अवैध रेत भंडारण पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के तारलागुडा गोदावरी नदी के किनारे चल रहे अवैध रेत भंडारण के खिलाफ भोपालपटनम एसडीएम व तहसीलदार ने कड़ी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई में 72 टिप्पर अवैध रेत जप्त किया गया है।  पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम यशवंत नाग और तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने अचानक निरीक्षण करते हुए इस मामले पर कार्रवाई की। मौके पर मौजूद सरपंच पति भास्कर काका ने स्वीकार किया कि पट्टा प्राप्त भूमि स्वामी काका राजन ने अपनी भूमि पर समतलीकरण कर  उस पर 72 टिप्पर रेत का भंडारण किया गया था। 

विज्ञापन


वन विभाग के बीट गार्ड शैलेश लम्बाड़ी और शैलेन्द्र एट्टी ने बताया कि समतलीकरण के दौरान लगभग 30 बड़े पेड़ों को काटा गया था, जिनमें साजा, तेंदू, मोयन, और सागौन जैसे पेड़ शामिल थे। ये पेड़ गिराकर उनकी बलि चढ़ाई गई थी। इस संबंध में पंचनामा तैयार किया गया है और कटे पेड़ों को लेकर कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने अवैध रेत भंडारण को सील कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा बिना अनुमति  रेत का भंडारण के साथ बड़े वृक्षों की कटाई और अवैध मुरुम उत्खनन का निरिक्षण किया गया है। उसमें संबंधित के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है। हालांकि, यह सवाल उठ रहा है कि जिले में अवैध रेत खनन का कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है, जबकि संबंधित विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा हैं। नदी किनारे अवैध भंडारण कर करोड़ों का माल पार हो रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने भी खोला मोर्चा
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं ने वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर अवैध रेत खनन को तत्काल रोकने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed