फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Action taken against 7 portacabin superintendents 2 superintendents suspended

बीजापुर: 7 पोर्टाकेबिन अधीक्षकों पर गाज, 2 अधीक्षक निलंबित, 4 पर संयुक्त संचालक द्वारा निलंबन की कार्रवाई

Wed, 11 Feb 2026 09:52 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर संस्थावार नियुक्त नोडल अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों में अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Action taken against 7 portacabin superintendents 2 superintendents suspended
suspend news bijapur

विस्तार

बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर संस्थावार नियुक्त नोडल अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों में अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा अंतर्गत गठित समिति द्वारा की गई जांच में कुल 7 विद्यालयों के अधीक्षकों द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई है। जांच में पाया गया कि दर्ज संख्या की तुलना में अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी। साथ ही अनुपस्थित बच्चों के भोजन मद से अतिरिक्त राशि का आहरण किया गया तथा प्रतिमाह मेष चार्ज पंजी का संधारण भी नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


जिन विद्यालयों में अनियमितताएं पाई गईं, उनमें —
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक आवासीय विद्यालय, भटवाड़ा
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक आवासीय विद्यालय, सण्ड्रापल्ली
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, संगमपल्ली
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक आवासीय विद्यालय, माटवाड़ा
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, केशकुतुल
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, गंगालूर

उक्त कृत्य को गंभीर मानते हुए कलेक्टर द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय गंगालूर एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक आवासीय विद्यालय केशकुतुल के अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शेष 5 अधीक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रकरण संयुक्त संचालक शिक्षा, संभाग बस्तर, जगदलपुर को प्रेषित किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा 4 अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 5 में से एक अधीक्षक पूर्व से ही निलंबित था। जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed