Bijapur: सीएम बघेल के कामों से प्रभावित होकर दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, विधायक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने सभी नव प्रवेशी लोगो को कांग्रेस पार्टी का गमछा व फूलमाला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच तथा वाणिज्य व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन व बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी के द्वारा किये जनकल्याणकारी विकास कार्यो से प्रभावित होकर भैरमगढ़ ब्लाक के फुलगट्टा से महेश कड़ती, नीला राम कडती, झूमर कडती, मुन्ना कश्यप,मानसिंग यादव व ग्राम तड़केल से रमेश ककेम, सोना राम रैयाम,सुकरु रैयाम,अर्जुन रैयाम,धनीराम रैयाम,सोमारू रैयाम,सीता राम हेमला,सुकारू हेमला,सुकलु हेमला,सोमारू ककेम, मासाराम उरसा, छन्नू ककेम,राजा राम हेमला सहित कुल 18 लोगो ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने सभी नव प्रवेशी लोगो को कांग्रेस पार्टी का गमछा व फूलमाला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस के लिये समर्पित होकर काम करने का भी संकल्प लिया है।