{"_id":"68f0d98c8155edc1270e8ea7","slug":"https-www-amarujala-com-video-delhi-ncr-noida-video-dps-noida-victorious-in-girls-category-in-sports-competi-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: बढ़ते जातिगत भेदभाव को लेकर सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: बढ़ते जातिगत भेदभाव को लेकर सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग
Thu, 16 Oct 2025 05:10 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:10 PM IST
सार
बीजापुर जिले में अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ते जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बढ़ते जातिगत भेदभाव को लेकर सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने देशभर में बढ़ते जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत का संविधान समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है, लेकिन हाल के समय में आरक्षित वर्गों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि ने कहा कि दलित मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंके जाने, डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी, वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, दलित आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या और बस्तर में निर्दोष आदिवासियों को माओवादी बताकर जेल भेजने जैसी घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताया। समुदाय ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और आरक्षित वर्गों की सुरक्षा हेतु विशेष निगरानी प्रकोष्ठ गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने कहा कि संविधान की गरिमा बनाए रखना सभी का दायित्व है, और किसी भी नागरिक के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव अस्वीकार्य है। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जग्गूराम तेलामी, कंवर समाज के कमलेश पैंकरा, तेलगा समाज के आदिनारायण पुजारी, परधान समाज के सकनी चन्द्रैया, महार समाज के अजय दुर्गम, कलार समाज के. पी. वेंकट रमन्ना, हल्बा समाज बृजलाल पुजारी, गोंड समाज जनकलाल नेताम, अशोक तालांडी, रैमनदास झाड़ी, सतीश मंडावी, श्रवण सैंड्रा, अमित कोरसा, राकेश गिरी, सुनील गोरला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन