फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Head constable committed suicide by killing himself

Bijapur: प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Fri, 16 Aug 2024 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

बीजापुर में सुबह भैरमगढ़ थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Head constable committed suicide by killing himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बीजापुर में सुबह भैरमगढ़ थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में अपने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। थाना परिसर के अंदर गोली की आवाज सुनकर साथी जवान ने जाकर देखा तो प्रधान आरक्षक सोनू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। साथी जवान घायल अवस्था में उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक जवान के खुद पर गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed