{"_id":"6643267bd132603098095d78","slug":"full-of-politics-in-pedia-encounter-congress-formed-eight-member-investigation-team-in-bijapur-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पीड़िया मुठभेड़ में सियासत भरपूर, कांग्रेस ने गठित किया आठ सदस्यीय जांच दल, नेताम बने संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पीड़िया मुठभेड़ में सियासत भरपूर, कांग्रेस ने गठित किया आठ सदस्यीय जांच दल, नेताम बने संयोजक
Tue, 14 May 2024 02:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 14 May 2024 02:23 PM IST
सार
मुठभेड़ पर लगे फर्जी आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की वास्तविकता जानने के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में बीते दिनों हुई मुठभेड़ ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मुठभेड़ पर लगे फर्जी आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की वास्तविकता जानने के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।
विज्ञापन
समिति के संयोजक संतराम नेताम के अलावा मोहला मानपुर विधायक इंद्र शाह मंडावी, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रनवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर रजनु नेताम व बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम को समिति का सदस्य बनाया गया हैं। जांच समिति से कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से चर्चा कर घटना से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन पीसीसी को प्रेषित करें।
विज्ञापन