फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Forest department raids houses in Aavapalli in Bijapur,

Bijapur: आवापल्ली के घरों में वन विभाग का छापा, सागौन लट्ठा और चिरान जब्त; DFO के निर्देश पर हुई  कार्रवाई

Thu, 12 Sep 2024 09:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 09:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज वन विभाग ने कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने सागौन चिरान और लट्ठे जब्त किए हैं। बता दें कि डीएफओ के निर्देश पर कार्यवाही है।

विज्ञापन
Forest department raids houses in Aavapalli in Bijapur,
घरों में वन विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवापल्ली व पामेड़ वन परिक्षेत्र के संयुक्त अमले ने आवापल्ली नगर के कुछ घरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई करते हुए सागौन चिरान और लट्ठे जब्त किये हैं। वन अमले की देर शाम तक कार्यवाई चलती रही।

विज्ञापन


आवापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी अघनश्याम भगत ने बताया कि अवैध फर्नीचर निर्माण की शिकायत के आधार पर आवापल्ली वन परिक्षेत्र के अमले द्वारा नगर के कुछ घरों में छापेमारी की गई। सागौन चिरान और लट्ठे जब्त किए हैं।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी भगत ने बताया कि सूचना के आधार पर आवापल्ली के घरों में अवैध फर्नीचर निर्माण की शिकायत मिलने पर सर्च वारंट जारी कर आवापल्ली निवासी कटला वेंकटेश के यहां छापा मारा। जहां अवैध फर्नीचर निर्माण होना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज अफसर भगत ने बताया कि पकड़े गये अवैध सागौन की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि बीजापुर डीएफओ के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र आवापल्ली और वन परिक्षेत्र पामेड द्वारा संयुक्त कार्वाई की गई। कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी पामेड़ वासुदेव सोनी, डिप्टी रेजर कमलेश ठाकुर, मोहन तामो, मोहन सिंह ठाकुर रामध्रुव , दुब्बा गौरैया, मनोजबुरका, राजेन्द्र, बाबूलाल, मानसाय डारा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed