{"_id":"6764485461a3e3c47604dbc2","slug":"five-serial-bombs-recovered-and-destroyed-in-bijapur-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: नक्सली मंसूबे हुए नाकाम, जवानों ने पांच बरामद बमों को किया निष्क्रिय, जवानों के वाहन थे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नक्सली मंसूबे हुए नाकाम, जवानों ने पांच बरामद बमों को किया निष्क्रिय, जवानों के वाहन थे निशाने पर
Thu, 19 Dec 2024 09:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर से नक्सलियों के मंसूबों को जवानों ने नाकाम कर दिया। जवानों ने पांच जिंदा बमों को बरामद किए और निष्क्रिय किया। साथ ही नक्सलियों की साजिश का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बम बरामद कर किया निष्क्रिय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीआरपीएफ जवानों की मुस्तैदी और सतर्कता ने एक फिर से नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए हैं। पांच सीरियल बमों को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाना था। नक्सलियों ने मुतवेंडी सीआरपीएफ कैम्प के पास सड़क पर पांच-पांच किलो के पांच जगहों पर सड़क पर सीरियल बम प्लांट किया था।
विज्ञापन
सीआरपीएफ 199 बटालियन के जवानों ने बारूदी सुरंग को खोजकर बम को सड़क पर ही निष्क्रिय कर दिया।
सीआरपीएफ 199 बटालियन के जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और नक्सलियों के मंसूबे एक फिर से विफल हो गए।