Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Five Naxalites including one with a reward of Rs one lakh arrested in Bijapur

Bijapur: एक लाख रुपये का इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहे हैं शामिल

Sat, 13 Jul 2024 06:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में गंगालुर क्षेत्र के मेटापाल से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे।
 

विज्ञापन
Five Naxalites including one with a reward of Rs one lakh arrested in Bijapur
पांच नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में गंगालुर क्षेत्र के मेटापाल से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी मेटापाल व पुसनार की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मेटापाल के जंगलों से एक लाख रुपये का इनामी आरपीसी पुसनार अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष साई मंगू उर्फ मंगू कुंजाम पिता सोमलू उर्फ कड़ती उर्फ आयतु उर्फ सुकलु पोटाम उर्फ साई कड़ती उम्र 45 निवासी मेटापाल, कटेकल्याण एरिया कमेटी छात्रसंघ अध्यक्ष महेश कुरसम उर्फ मनकू पिता सुक्कू कुरसम उम्र 28 निवासी पटेलपारा सावनार, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर लालू पोटाम उर्फ श्यामलाल पिता आयतु पोटाम उम्र 32 निवासी मेटापाल, पुसनार आरपीसी सेक्सन मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर फुल्ली पुनेम उर्फ सेप्पी पिता बुधराम उम्र 29 निवासी मेटापाल तथा मेटापाल भूमकाल मिलिशिया सदस्य धन्नू पुनेम उर्फ बुईया पिता मंगू पुनेम उम्र 35 निवासी नयापारा मेटापाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए नक्सली 5 मार्च 2022 को गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार व टेकामेटा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थे। साथ ही हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी ब्लास्ट, लूट, डकैती व अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed