{"_id":"68caba7df2be3181fb032ce6","slug":"encounter-between-security-forces-and-naxalites-two-naxalites-killed-arms-and-explosives-recovered-in-bijapur-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद
Wed, 17 Sep 2025 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:13 PM IST
सार
बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर जबरदस्त मुठभेड़ हुई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर जबरदस्त मुठभेड़ हुई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक .303 रायफल, एक बीजीएल लांचर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान दोपहर लगभग 3:00 बजे से नक्सलियों और संयुक्त सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
मुठभेड़ के संबंध में अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है, और सुरक्षात्मक कारणों से मुठभेड़ की सटीक लोकेशन, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील विवरण इस समय साझा नहीं किए जा सकते। सुरक्षा बलों की प्राथमिकता इस समय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करना और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुठभेड़ के बाद के घटनाक्रम और विस्तृत जानकारी ऑपरेशन के पूर्ण होने के पश्चात साझा की जाएगी।
विज्ञापन