फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Eight Naxalites who came to plant IED arrested explosives and Maoist propaganda material recovered in Bijapur

Bijapur: IED प्लांट करने आए आठ नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित माओवादी प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद

Sun, 17 Nov 2024 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Nov 2024 07:51 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। आईईडी प्लांट करने आये आठ नक्सलियों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा हैं। इनके कब्जे से विस्फोटक सहित नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Eight Naxalites who came to plant IED arrested explosives and Maoist propaganda material recovered in Bijapur
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। आईईडी प्लांट करने आये आठ नक्सलियों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा हैं। इनके कब्जे से विस्फोटक सहित नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के लिए उसूर ब्लाक के थाना उसूर से जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त टीम टेकमेटला की ओर सर्च अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास से संदिग्ध गतिविधियों के साथ छुपते व भागने का प्रयास कर रहे आठ संदिग्धों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सीआरसी कंपनी नम्बर 2 पार्टी सदस्य जोगा माड़वी पिता आंदा माड़वी उम्र 19 निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम, बाल संघम देवा सोढ़ी पिता सत्यम सोढ़ी उम्र 19 निवासी मारुड़बाका थाना उसूर, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेम्बर गुड्डी माड़वी पिता पोज्जा माड़वी उम्र 22 निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेंबर चुला हेमला पिता भीमा हेमला उम्र 30 निवासी मारुड़बाका थाना उसूर, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का सोढ़ी पिता सुला सोढ़ी उम्र 30 निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, केएएमएस सदस्य पायकी मड़कम पिता पोज्जा उम्र 24 निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का कुंजाम पिता भीमा उम्र 40 निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा व रेखापल्ली संघम सदस्य मल्ला मिडियम पिता जोगा उम्र 25 निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा का होना बताया। 

विज्ञापन


पकड़े गये नक्सली संगठन में सक्रिय है और ये पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसूर टेकमेटला जाने वाले रास्ते मे आईईडी प्लांट करने की योजना में थे, कि उससे पहले जवानों को देखकर ये भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर जवानों द्वारा विस्फोटक व प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से 3 नग टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री पाम्पलेट बरामद किया गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध उसूर थाना में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed