फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Disillusioned with Naxalism DKMS vice president and militia surrendered so far 111 Naxalites have surrendered

Bijapur: नक्सलवाद से मोहभंग डीएकेएमएस उपाध्यक्ष और मिलिशिया ने किया सरेंडर, अब तक 111 नक्सलियों ने किया समर्पण

Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों को एक बार फिर झटका लगा है। नक्सलवाद से हुए मोहभंग के चलते डीएकेएमएस उपाध्यक्ष और मूलवासी बचाओ मंच के उपाध्यक्ष ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
Disillusioned with Naxalism DKMS vice president and militia surrendered so far 111 Naxalites have surrendered
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सलियों को एक बार फिर झटका लगा है। नक्सलवाद से हुए मोहभंग के चलते डीएकेएमएस उपाध्यक्ष और मूलवासी बचाओ मंच के उपाध्यक्ष ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक 111 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। वहीं विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 243 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सरेंडर किये नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव व पुलिस तथा सीआरपीएफ के आला अफसरों के समक्ष बुरजी आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष विच्चेम फरसी उर्फ बिज्जू पिता मंगू फरसी उम्र 35 निवासी कुरुष गायतापारा गंगालुर व गोरना मनकेली मिलिशिया सदस्य व मूलवासी बचाओ मंच उपाध्यक्ष संदीप मोड़ियाम पिता चिन्ना मोड़ियाम उम्र 19 निवासी सरपंचपारा मनकेली बीजापुर शामिल है। पुलिस के मुताबिक विच्चेम वर्ष 2007 से और संदीप 2022 से संगठन में सक्रिय है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन के लिए व शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

विज्ञापन


इन घटनाओं में रहे शामिल

पुलिस के मुताबिक विच्चेम फरसा उर्फ बिज्जू वर्ष 2009 में तोड़का बालक आश्रम में तोड़फोड़ में शामिल, वर्ष 2010 में पुसनार गंगालुर मार्ग पर पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में शामिल, वर्ष 2021 में पुसनार  गोरगीपारा के पास मूलवासी बचाओ मंच के सदस्यों के साथ पुसनार गंगालुर मार्ग पर जगह जगह गड्ढा खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने में शामिल, वर्ष 2013 में पुसनार से हिरोली जाने वाले रास्ते मे जगह जगह गड्डा खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने में शामिल रहा। वही संदीप वर्ष 2022 में गोरना मनकेली आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पद में शामिल हुए तथा मूलवासी बचाओ मंच का सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ। 2023 में मूलवासी बचाओ मंच का उपाध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed