फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Demand to curb fake arrests of tribals in Bijapur

सर्व आदिवासी समाज की मांग: फर्जी गिरफ्तारियों पर लगे अंकुश, छात्र ज्यादा पीड़ित; ग्रामीणों की मौत पर जताया शोक

Thu, 25 Apr 2024 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

बीजापुर में चल रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्व आदिवासी समाज मांग कर रहा है कि फर्जी गिरफ्तारियां बंद हों। तेलामी ने कहा कि जिले में आदिवासियों की फर्जी तरीके से गिरफ्तारी पर अंकुश लगाई जाए। सर्व आदिवासी समाज ने माओवादियों के प्रेसर आईईडी से वनोपज संग्रहण में ग्रामीणों की मौत पर कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Demand to curb fake arrests of tribals in Bijapur
सर्व आदिवासी समाज की अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में चल रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के नाम पर फर्जी गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए सर्व आदिवासी समाज ने इस पर अंकुश लगाने की मांग की है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने कहा है कि समाज को लगातार यह शिकायतें मिल रही है कि ग्रामीण इलाके से घर, बाजार-हाट, मेला-मंडई और जंगल से लोगों को पकड़ कर उन्हें माओवादी बता कर दस से पंद्रह दिनों तक गैरकानूनी तरीके से पूछताछ के नाम पर अज्ञात स्थानों पर रखा जा रहा है। 

विज्ञापन


आश्रम छात्रावास से घर लौटे छात्रों को घरों से लाकर उन्हें माओवादी बताया जा रहा है। जो की चिंताजनक है। यहां तक कि आश्रम छात्रावास के रसोइया सहित उचित मूल्य दुकान में काम करने वालों को भी इनामी नक्सली बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
जग्गूराम तेलामी ने बताया कि 25 अप्रैल को गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की बैठक में नक्सल उन्मूलन के नाम पर बेकसूर लोगों की गिरफ्तारी और यूएपीए जैसे मामलों में उन्हे जेल भेजने, गैरकानूनी तरीके से 10 से 15 दिनों तक पूछताछ के नाम पर अज्ञात स्थानों में रखे जाने तथा माओवादियों द्वारा ग्रामीण इलाके के जमीनों में प्रेशर आईईडी लगाए जाने से वनोपज संग्रहण में जुटे ग्रामीणों की मौत की घटनाओं की निंदा करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी समाज प्रमुख ने कहा कि आगामी 28 अप्रैल दिन रविवार को गोंडवाना भवन में जिले के वार्ड पंच, पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष, आरक्षित वर्ग के सभी अधिकारी कर्मचारियों और सर्व समाज की बैठक है। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed