{"_id":"64e3807d386256d06507e628","slug":"daughter-said-to-naxalites-to-leave-my-father-by-video-message-in-bijapur-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी की नक्सलियों से अपील: 50 से ज्यादा ग्रामीण किए थे अगवा, सिर्फ पूर्व सरपंच को नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटी की नक्सलियों से अपील: 50 से ज्यादा ग्रामीण किए थे अगवा, सिर्फ पूर्व सरपंच को नहीं छोड़ा
Mon, 21 Aug 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:49 PM IST
सार
बीजापुर में 24 घंटे बाद भी पूर्व सरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके बाद अपहृत पिता को छोड़ने के लिए मासूम बेटी ने नक्सलियों से मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन
राजकुमारी दिव्यानी गोटा की नक्सलियों से अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में बीते रविवार की दोपहर एक बजे फरसेगढ़ से 10 किलोमीटर दूर दामारम पहाड़ी पर चिकटराज देव की पूजा करने सैकड़ों ग्रामीणों पहुंचे हुए। तभी यहां नक्सली पहुंच गए। पूर्व सरपंच महेश गोटा सहित 50 से ज्यादा ग्रामीण को अगवा कर लिया। पूछताछ के बाद सभी ग्रामीणों को नक्सलियों ने छोड़ दिया। लेकिन फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर ले गए।
विज्ञापन
अब घटना के 24 घंटे बाद भी महेश गोटा वापस नहीं आए। जिसके बाद उनकी मासूम बेटी राजकुमारी दिव्यानी गोटा ने वीडियो के माध्यम से नक्सलियों से पिता को छोड़ने की अपील की है। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 24 घंटे बाद भी महेश गोटा का कोई सुराग नहीं मिला है। महेश गोटा की बेटी ने नक्सलियों से अपील की है कि उनके पिता को नक्सली छोड़ दें। महेश गोटा का नक्सलियों ने दूसरी बार अपहरण किया है। इससे पहले 2012 में जब सलवा जुडूम और भाजपा नेता चिन्नाराम गोटा की हत्या की गई थी। तब भी महेश गोटा को नक्सलियों ने 7 दिन तक अपने साथ रखा था। गोटा परिवार के 3 लोगों की हत्या नक्सली पहले भी कर चुके हैं। अपहरण मामले में अब तक भाजपा नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
अपहृत महेश गोटा को ढूंढने परिजन उसी पहाड़ी की ओर गए हुए हैं। जहां से नक्सलियों ने उनका अपहरण किया था। गांव वाले भी महेश की तलाश कर रहे हैं। महेश गोटा की 5 साल की बेटी राजकुमारी दिव्यानी गोटा ने वीडियो के माध्यम से नक्सलियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि मेरे पापा पूजा करने गए थे। मैं चाहती हूं कि मेरे पापा को नक्सली जल्दी छोड़ दें।