फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Controversy over encroachment in Bijapur BJP targets MLA Mandavi accuses him of lying

बीजापुर में अतिक्रमण पर रार: भाजपा ने विधायक मंडावी पर साधा निशाना, झूठ बोलने का लगाया आरोप

Wed, 21 Jan 2026 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Jan 2026 08:17 PM IST
सार

बीजापुर नगर में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के बीच, भाजपा ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Controversy over encroachment in Bijapur BJP targets MLA Mandavi accuses him of lying
विधायक पर झूठ बोलने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर नगर में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के बीच, भाजपा ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने प्रेसवार्ता में कहा कि विधायक मंडावी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को गलत बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि उन्होंने स्वयं दिशा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन


विधायक पर झूठ बोलने का आरोप
भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने विधायक मंडावी पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अगस्त की बारिश में गरीबों के घर तोड़े गए थे, तब उन्होंने उस कार्रवाई को जायज ठहराया था। अब वही विधायक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना ने बताया कि विधायक मंडावी ने स्वयं दिशा समिति की बैठक में कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। इसके बावजूद विधायक जनता के बीच यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि प्रशासन ने गलत कार्रवाई की है। राना ने विधायक की संवेदनशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर वे अतिक्रमण हटाने की मांग करते हैं और दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान अपने नए घर के उद्घाटन का जश्न मनाते हैं, जिसमें नाच-गाना भी शामिल था। उन्होंने विधायक से जनता के बीच सच बताने की अपील की।
विज्ञापन


न्याय की मांग न होने पर भी उठाए सवाल
जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने विधायक मंडावी की कलेक्टर को लिखी गई अर्जी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आवेदन में कहीं भी न्याय का जिक्र नहीं था, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से भाजपा नेताओं पर अवैध जमीन कब्जा करने का आरोप लगाने के लिए की गई। नाग ने कहा कि यदि यह सच है तो कांग्रेस के दर्जनों नेताओं की भी अवैध भूमि है, जिस पर विधायक को कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा और प्रवक्ता मैथुज कुजूर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed