फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress MLA said BJP leaders arbitrariness is at its peak in Bijapur

Bijapur: कांग्रेस विधायक बोले- चरम पर है भाजपा नेताओं की मनमानी, बीजेपी करती है जनमत का अपहरण करने में विश्वास

Fri, 28 Jun 2024 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि भाजपा के जनमत अपहरण करने की घटना से पूरा देश वाकिफ है। गुरुवार को भैरमगढ़ में भाजपाई गुंडों और शासकीय कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी और पारिवारिक कार्यक्रम के नाम से वहां के पार्षदों के अपहरण करने की कोशिश की गई।  

विज्ञापन
Congress MLA said BJP leaders arbitrariness is at its peak in Bijapur
कांग्रेस विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में  शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मनमानी अपने चरम पर है। भाजपा नेता जनमत का अपमान करने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बस्तर संभाग में भाजपा ने एक नई परिपाटी की शुरुआत की है। नगर पंचायत भैरमगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की पूर्णबहुमत की अध्यक्ष है। लेकिन बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्षद दुरुपसाय कुपाल को पूजा-पाट करने के नाम से उन्हें उनके घर से ले जाते है और फिर उन्हें ज़बरदस्ती बड़ी गाड़ी में बैठाकर उनका मोबाइल छीनते है और उनका मोबाइल बंद कर देते है और कहीं बाहर ले जाते है, वे किसी तरह वहाँ से भाग कर वापस भैरमगढ़ आते है। 
विज्ञापन


एक अन्य पार्षद सियाराम नेगी को जगदलपुर की भाजपा नेत्री द्वारा बारसूर में उसके परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने की बात कह कर बारसूर ले जाया गया,जहां पर उसे पता चला कि उसे जगदलपुर और रायपुर जाना होगा।  वह किसी तरह छुपते - छुपाते पिछले दरवाजे से भाग कर भैरमगढ़ आया। एक अन्य पार्षद सरिता कश्यप को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने नगर पंचायत में भाजपा का समर्थन देने के लिए धमकाया गया। इन सारी घटनाओं से भैरमगढ़ के पार्षद बुरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं। इस पूरे घटना से यही प्रतीत होता है कि भाजपा को चुनाव लड़ने से ज़्यादा जनमत का अपहरण करने में अधिक विश्वास है जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि भाजपा के जनमत अपहरण करने की घटना से पूरा देश वाकिफ है। गुरुवार को भैरमगढ़ में भाजपाई गुंडों और शासकीय कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी और पारिवारिक कार्यक्रम के नाम से वहां के पार्षदों के अपहरण करने की कोशिश की गई।  इससे पहले कभी पूरे बस्तर में राजनीतिक अपहरण की घटना नहीं हुई है। यह चिंता का विषय है,कि डबल इंजन और अपने आप को जन हितैसी बताने वाली विष्णु देव साय की भाजपा सरकार में गुंडे और बदमाशों के हौसले बुलंद है।  


प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश गागड़ा और भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलीयार को यह बताना चाहिए कि यह सब किसके कहने पर किया जा रहा था, गुंडागर्दी और डरा-धमकाकर जनमत को हासिल नहीं किया जा सकता।भाजपा को चाहिए कि वे अपने चुनावी वादों पर काम करे और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाये भाजपा को यह समझना चाहिए कि जनता का जनादेश डराने, धमकाने और गुंडागर्दी करके हासिल नहीं किया जा सकता बल्कि जनता के मत से हासिल किया जाता है यही हमारा लोकतंत्र है। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम  सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed