फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress big attack on illegal sand mining investigation team called it open loot of natural resources in Bija

बीजापुर: रेत के अवैध उत्खनन पर कांग्रेस का बड़ा हमला, जांच दल ने बताया 'प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट'

Sun, 14 Sep 2025 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Sep 2025 09:51 PM IST
सार

बीजापुर में भोपालपटनम ब्लॉक के तरलागुड़ा, चंदूर और तीमेड़ क्षेत्रों में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन और तेलंगाना-महाराष्ट्र में इसके अंतर्राज्यीय परिवहन को लेकर कांग्रेस का दस सदस्यीय जांच दल रविवार को मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Congress big attack on illegal sand mining investigation team called it open loot of natural resources in Bija
कांग्रेस का दस सदस्यीय जांच दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में भोपालपटनम ब्लॉक के तरलागुड़ा, चंदूर और तीमेड़ क्षेत्रों में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन और तेलंगाना-महाराष्ट्र में इसके अंतर्राज्यीय परिवहन को लेकर कांग्रेस का दस सदस्यीय जांच दल रविवार को मौके पर पहुंचा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस जांच दल ने क्षेत्र का दौरा कर गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया है।  जांच दल के संयोजक विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य सदस्यों ने बताया कि भाजपा से जुड़े एक कथित ठेकेदार द्वारा करोड़ों रुपये की रेत का अवैध खनन और उसका अंतर्राज्यीय परिवहन किया जा रहा है। यह न सिर्फ संविधान की पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि एनजीटी के दिशा-निर्देशों की भी खुली अवहेलना है।

विज्ञापन


जांच में सामने आए बड़े खुलासे
जांच दल ने बताया कि तरलागुड़ा और तीमेड़ की रेत खदानों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस कार्य में भारी मशीनों का उपयोग हो रहा है, जिससे इंद्रावती नदी के प्रवाह और पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। दल ने आशंका जताई कि यदि यह प्रक्रिया जल्द नहीं रोकी गई तो बस्तर के पर्यावरण और जनजीवन पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायतों को नहीं मिल रहा अधिकार
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में संविधान की पांचवीं अनुसूची, पंचायती राज व्यवस्था और पेसा कानून केवल कागज़ों तक सीमित हैं। स्थानीय ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को नजरअंदाज कर रेत का अवैध उत्खनन जारी है, जिससे न केवल खनिज रॉयल्टी की चोरी हो रही है, बल्कि आदिवासी अधिकारों का भी हनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जांच दल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। दल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की लूट को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार रेत माफियाओं पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल रही है।

धरना देकर जताया विरोध
जांच दल ने निरीक्षण के बाद तहसील कार्यालय के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। भोपालपटनम एसडीएम द्वारा 15 दिनों के भीतर जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।


कांग्रेस ने चेताया, नहीं रुकी लूट तो होगा जन आंदोलन
जांच दल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी बस्तर की प्राकृतिक संपदा और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगी। यह मुद्दा विधानसभा, संसद और जनता के बीच लगातार उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed