फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Collector Sambit Mishra said efforts are being made to improve health facilities in Bijapur

Bijapur: कलेक्टर संबित मिश्रा बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास, ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

Sat, 21 Sep 2024 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के पहुंच विहीन सुदूर गांव के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएंगे इस पर उन्होंने चर्चा की।

विज्ञापन
Collector Sambit Mishra said efforts are being made to improve health facilities in Bijapur
कलेक्टर संबित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नवपदस्थ कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के पहुंच विहीन सुदूर गांव के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएंगे इस पर उन्होंने चर्चा की।

विज्ञापन


निय्यद नेल्लानार योजना के तहत  पहले चरण में जिले के 33 पहुँचविहीन सुदूर गाँवों का चयन किया गया हैं। ये ऐसे गाँव हैं जो  नक्सल प्रभावित इलाकों में बसें हुए हैं इन गाँवों में सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं देकर गाँवों का विकास किया जा रहा हैं। जहाँ पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी प्रकार से मुलभुत सुविधाओं का विस्तार तीव्र गति से हो रहा हैं। बता दें निय्यद नेल्लानार का मतलब  आपका अच्छा गाँव है। इस योजना के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा केम्पों के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित गाँवों में सुविधाएं और लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। सरकार ने बीजापुर जिले के नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में निय्यद नेल्लानार के तहत 4 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किये हैं जो की मूतवेंडी, कावड़गाँव, छुटवाई और फुतकेल में हैं। यहाँ पर कैम्प के आसपास में 33 गांवों को चुना गया हैं। इन गाँवों में सरकार की तरफ से लागु किये गए कल्याणकारी और विकास योजनाओं को पहुँचाया जा रहा हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा एप्लीकेशन बना रहे बच्चे के जन्म के 15 दिन बाद मिल जाएंगे 5 आवश्यक दस्तावेज -कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया की चुंकि यह जिला नक्सल प्रभावित है। यहाँ पर कई ऐसे गाँव है जो नक्सलियों के आधार इलाके में आते हैं और वो गाँव पहुँचविहीन और सुदूर क्षेत्र में आते हैं ऐसे अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों के पास अपने पहचान सम्बंधित दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं थे, लेकिन निय्यद नेल्लानार योजना के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों के आवश्यक दस्तावेज बनाये जा रहे हैं । जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकें।साथ ही हम एक एप बना रहे हैं जिससे के सभी बच्चों के जन्म के बाद निर्धारित समय सीमा में 5 आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड में नाम की एंट्री,आयुष्मान कार्ड एँवं जाति प्रमाण पत्र सुलभ हो सकें। इसके लिए स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एँवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस की कही बात   
वहीं नवपदस्थ कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को कैसे बढ़ाया जाये जिससे की जिलेवासियों को स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के लिए बाहर न जाना पढ़े उनका यहीं पर अच्छा इलाज हो सकें। इसके लिए भी लगातार स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की जा रही हैं। 


सौंदर्यीकरण और उन्नयन के काम में लाएंगे तेजी 
वहीं कलेक्टर ने महादेव तालाब के सौंदर्यीकरण और उन्नयन के काम में भी तेजी लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे निगम आयुक्त रहे है, उनका कहना है कि नगर स्वच्छ व सुंदर रहे। महादेव तालाब के सौंदर्यीकरण के काम को जल्द पूरा कराने  की बात उन्होंने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed