फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CNM president and two militia members arrested with reward of Rs one lakh

Bijapur: एक लाख का इनामी CNM अध्यक्ष और दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में थी तलाश

Mon, 05 Feb 2024 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Feb 2024 09:42 PM IST
सार

सीएनएम अध्यक्ष लच्छू 10 अगस्त 2023 को मेटापाल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। जिस पर शासन की इनाम व समर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
CNM president and two militia members arrested with reward of Rs one lakh
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल की संयुक्त पार्टी ने एक लाख के इनामी आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष सहित दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सलियों को गंगालूर व फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान पर गंगालूर थाना क्षेत्र में निकली डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा मेटापाल से पुसनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष लच्छू हेमला (उम्र 30) पिता फागु हेमला निवासी पटेलपारा मेटापाल को पकड़ा गया। लच्छू 10 अगस्त 2023 को मेटापाल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। जिस पर शासन की इनाम व समर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बल व जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर एड्सगुण्डी व आलवाड़ा की तरफ निकली हुई थी। इस दौरान आलवाड़ा से दो नक्सल मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया।

विज्ञापन

जिनके नाम चमरू उर्फ सोमारू उरसा (उम्र 30) पिता हिरिया निवासी आलवाड़ा व सन्नू कुहरामी उर्फ सन्नू माड़वी (उम्र 33) पिता मासा उर्फ डूबल कुहरामी निवासी आलवाड़ा थाना फरसेगढ़ शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली 10 दिसम्बर 2017 को फरसेगढ़ क्षेत्र के आलवाड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर हमला करने व 29 जुलाई 2020 को गुमनेर की पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में 2-2 स्थायी वारंट लंबित हैं। बीजापुर एसपी ने उक्त नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा था। पकड़े गए नक्सलियों को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed