फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Child dies due to negligence of Avapalli CHC

Bijapur: आवापल्ली सीएचसी की लापरवाही से बच्चे की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, जानें क्या बोले अधिकारी

Tue, 15 Oct 2024 09:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Oct 2024 09:35 PM IST
सार

आरोप है कि परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर में आधे घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। इलाज न मिलने पर वे बच्चे को लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Child dies due to negligence of Avapalli CHC
सीएचसी आवापल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। मंगलवार को एक एक मासूम बच्चे की इलाज के आभाव में मौत हो गई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन लापरवाही की बात से इनकार कर रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के नेंड्रा गांव निवासी सोमलु हपका का चार वर्षीय बालक हरीश हपका की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए नेंड्रा गांव से आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर में आधे घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। अंततः परिजन बच्चे को बिना इलाज के वापस लेकर आ रहा थे। तभी वन परिक्षेत्र कार्यालय के सामने पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

परिजन बच्चे को लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच किसी ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। तब जाकर आनन-फानन अस्पताल प्रबंधन ने एम्बुलेंस भेजकर उन्हें गांव भिजवाया। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी उसूर उमेश ठाकुर से वास्तविक जानकारी लेने के लिए उन्हें कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

विज्ञापन

वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीआर पुजारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना सुबह की है। बच्चे की तबीयत खराब होने से परिजन उसे पहले कहीं और लेकर गए थे। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचते कि उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई। सीएमएचओ पुजारी ने आगे बताया कि बच्चे की मौत कैसे हुई, ये जांच के बाद पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed