फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Weather; Chhattisgarh-Telangana route block due to rain, rain alert for bastar

बारिश में जलमग्न बस्तर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना का संपर्क टूटा, बीजापुर में उफान पर नदियां, 48 घंटे में 219MM वर्षा

Wed, 19 Jul 2023 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jul 2023 08:05 PM IST
सार

बस्तर में तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिलों में दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है।बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजनांदगांव, नारायणपुर व कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather; Chhattisgarh-Telangana route block due to rain, rain alert for bastar
बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिलों में दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। बीजापुर के भोपालपटनम से चार किमी दूर रामपुरम नाले के उफान पर होने के कारण छत्तीसगढ़-तेलंगाना सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है। तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर में पिछले 48 घंटों के दौरान 219 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। 

विज्ञापन




बीजापुर में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
बीजापुर जिले के भोपालपटनम, उसूर, भैरमगढ़ और बीजापुर तहसील में पिछले 48 घंटों से अनवरत बारिश जारी है। इसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया हैं। नदी-नालों के उफान पर होने से भैरमगढ़ तहसील के मिरतुर पुल पर पानी बह रहा है। कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग, तोयनार मार्ग और सोमनपल्ली चेरपाल मार्ग बंद हो गया हैं। चेरपाल पुलिया पर करीब डेढ़ फीट पानी बह रहा है। इसे देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 
विज्ञापन




बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट
भोपालपटनम के एसडीएम बीएस नेताम ने बताया कि पटनम तहसील के अंतर्गत आने वाले नदी-नालों पर पानी जरूर चढ़ा हुआ है। लेकिन कही भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। सभी जगहों पर आवागमन बहाल हैं। इधर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर भिलेन्द्र पालेकर ने बताया कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजनांदगांव, नारायणपुर व कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले 48 घंटों में 219 मिमी बारिश रिकार्ड की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed