फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP membership drive workers making members on a large scale in Bijapur

Bijapur: भाजपा का सदस्यता अभियान, बड़े पैमाने पर सदस्य बना रहे कार्यकर्ता, सरकार की योजनाओं की दे रहे जानकारी

Fri, 11 Oct 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 05:20 PM IST
सार

बीजापुर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद प्रभावी तरीके से चल रहा है। कार्यकर्ता अंदुरुनी क्षेत्रों तक पहुंच कर जहां नये सदस्य बना रहे है, वहीं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP membership drive workers making members on a large scale in Bijapur
भाजपाा का सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद प्रभावी तरीके से चल रहा है। कार्यकर्ता अंदुरुनी क्षेत्रों तक पहुंच कर जहां नये सदस्य बना रहे है, वहीं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के भोपालपटनम ब्लाक के अंदुरुनी बारेगुड़ा, गंगाराम व लिंगापुर जैसे इलाकों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम रहे है। वही केंद्र की मोदी व राज्य की साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत करा रहे है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बढ़चढ़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता रेड्डी ने कहा कि भाजपा आम लोगों के आकांक्षाओं की पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश में जब से  मोदी सरकार बनी है, तब से देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होकर विश्व में भारत की विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनी हैं। श्री रेड्डी ने आगे कहा कि बीजापुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 30 हजार नये सदस्य का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 22 हजार ज्यादा लोग भाजपा सदस्य बन चुके है। कुछ दिनों में बचे हुए सदस्य का लक्ष्य पूरा कर लीजिएगा। श्री रेड्डी ने आगे बताया कि 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन व बाकी अन्य ऑफलाइन सदस्य बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed