फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP membership campaign Gagda said workers should set a target of making 200 members from every booth

Bijapur: भाजपा का सदस्यता अभियान, गागड़ा बोले- हर बूथ से 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करें कार्यकर्ता

Tue, 27 Aug 2024 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

आगामी एक सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर भैरमगढ़ मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।

विज्ञापन
BJP membership campaign Gagda said workers should set a target of making 200 members from every booth
भाजपा का सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी एक सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर भैरमगढ़ मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया साथ हर बूथ से 200 से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कार्यकर्ताओं से अपील की।

विज्ञापन


बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगे। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है, ताकि पार्टी और मजबूत हो सके एवं पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


एक सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुवात करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि सितम्बर 1 से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के  एक- एक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में भाग लेना हैं और अधिक से अधिक सदस्य बनाना है। जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है,ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ता  सदस्य बनाने में सफल हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। इस अभियान में आईटी से की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मण्डल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed