फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP leaders complained to Divisional Forest Officer Bijapur

Chhattisgarh: भाजपा नेताओं का आरोप, वन अफसरों ने किया लाखों का भ्रष्टाचार; वनमण्डलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Dec 2024 09:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

बीजापुर में वन अधिकारियों के द्वारा फर्जी तरीके से आहरण करने की शिकायत भाजपा नेताओं ने वनमण्डलाधिकारी बीजापुर से की है। वन परिक्षेत्र गंगालूर में नरवा के तहत केम्पा मद में धांधली हुई। डीएफओ से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
BJP leaders complained to Divisional Forest Officer Bijapur
भाजपा नेताओं ने वनमण्डलाधिकारी बीजापुर से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य वनमंडल के गंगालूर वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने जल एवं मिटटी संरक्षण के नाम पर साढ़े 96 लाख रुपए से ज्यादा की राशि फर्जी तरीके से आहरण करने की शिकायत भाजपा नेताओं ने वनमण्डलाधिकारी बीजापुर से की है। भाजपा नेताओं ने न केवल जांच की मांग की है बल्कि दोषियों पर अपराधिक मामला दर्ज करते हुए वसुली की मांग की है।

विज्ञापन


गुरुवार को पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी, जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शाह, बीजापुर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने डीएफओ रंगनाथन रामकृष्ण वाय को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि वन परिक्षेत्र गंगालूर (सा) के अंतर्गत किकलेर नाला में वर्ष 2020-21 को कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के तहत जल एवं मिटटी संरक्षण कार्य हेतु 96.638 लाख स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत किकलेर नाला में जल एवं मिटटी संरक्षण हेतु विभिन्न कार्य तकनीकी स्वीकृत के आधार पर कराया जाना था। किन्तु वन परिक्षेत्र अधिकारी गंगालूर (सा) द्वारा का किकलेर नाला में स्वीकृत कार्य नहीं कराया गया है। उनके द्वारा फर्जी बिल बाउचार के आधार पर राशि आहरण कर फर्जी तरीके से कार्य पूर्ण होना बताया गया है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण में हुए फर्जी बिलों के भुगतान को आखिर किसका संरक्षण मिला। इस पूरे मामले की जांच कर दोषी अफसरों पर अपराधिक मामला दर्ज कर वसूली की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed