फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP leader security guard entered house and tried to shoot in Bijapur

Bijapur: भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर गोली मारने का किया प्रयास, एसपी ने आरोपी को किया निलंबित

Sat, 17 Aug 2024 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम निवासी भाजपा के महामंत्री बिलाल खान की सुरक्षा में तैनात उनके सुरक्षाकर्मी ने उनकी जान लेने की कोशिश की है। मामला सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
BJP leader security guard entered house and tried to shoot in Bijapur
सुरक्षाकर्मी ने की भाजपा नेता को जान से मारने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम निवासी भाजपा के महामंत्री बिलाल खान की सुरक्षा में तैनात उनके सुरक्षाकर्मी ने उनकी जान लेने की कोशिश की है। मामला सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

बीजापुर भाजपा के जिला महामंत्री भोपालपटनम निवासी बिलाल खान की जान बाल-बाल बच गई। शनिवार को जब उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे बदसुलूकी करते हुए अपनी रायफल कॉक कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद कर जवान से हथियार छीन कर भाजपा नेता की जान बचाई। 

विज्ञापन


जवान द्वारा रायफल कॉक करते एक वीडियो को सामने आया है। बता दें कि भाजपा महामंत्री बिलाल खान बिलाल खान की सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। उनमें से एक जवान नागेश टिंगे शनिवार की सुबह नशे की हालत में था और गाली- गलौच करने लगा। उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और बिलाल खान के घर में घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। यह देखकर दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जवान को किया गया निलंबित

इस घटना के सामने आने के बाद एसपी ने जवान को निलंबित कर दिया है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed