{"_id":"68bfb680893096189a01baba","slug":"bijapur-police-arrests-cash-collection-agent-for-embezzling-over-41-lakh-rupees-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: बीजापुर पुलिस को 41 लाख गबन मामले में बड़ी कामयाबी, कैश कलेक्शन एजेंट दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: बीजापुर पुलिस को 41 लाख गबन मामले में बड़ी कामयाबी, कैश कलेक्शन एजेंट दबोचा
Tue, 09 Sep 2025 10:40 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:40 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थाना कोतवाली पुलिस ने सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड के कैश कलेक्शन एजेंट लखेश्वर मांझी को 41,23,054 रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने जून-जुलाई 2025 में एकत्रित नकदी को कंपनी के खाते में जमा न कर व्यक्तिगत खर्च में उड़ा दिया।
विज्ञापन
कैश कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना कोतवाली बीजापुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने वाले एक कैश कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर मांझी पिता जयसिंह मांझी उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है, जो सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, किंतु 41,23,054 रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा न कर उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया।जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन