फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur NIA Raid at eight places of NIA in Chhattisgarh, many important documents and equipment seized

Bijapur: छत्तीसगढ़ में एनआईए की आठ जगहों पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त; स्थानीय पुलिस की पुष्टि बाकी

Sat, 09 Sep 2023 09:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

एनआईए की टीम ने छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के आठ जगहों पर छापा मारा। हालांकि, इस बात की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने नहीं की है।

विज्ञापन
Bijapur NIA Raid at eight places of NIA in Chhattisgarh, many important documents and equipment seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के आठ जगहों पर छापा मारा। यहां से कई अहम दस्तावेज और उपकरण भी जब्त किए हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने नहीं की है।

विज्ञापन


जून-जुलाई 2023 के एक मामले को लेकर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी एक लेथ मशीन की बरामदगी के सिलसिले में शनिवार को एनआईए ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन


चेरला ड्रोन मामले में अपनी जारी जांच के तहत, एनआईए ने आज दो राज्यों तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आठ स्थानों पर छापेमारी की है।  तेलंगाना के वारंगल में पांच स्थानों और भद्राद्री कोठागुदम में दो स्थानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक स्थान पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीजापुर जिले के पामेड़ और तेलंगाना के गुंजूपल्ली  व चेरला में टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, टीम के बाहर आने से इस पूरे  मामले का खुलासा होगा। हालांकि, इस खबर की पुष्टि बीजापुर पुलिस ने नहीं की है। इस बारे में बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गोवर्ना से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed