फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur block unit of Sarva Adivasi Samaj formed in Bijapur

Bijapur: सर्व आदिवासी समाज की बीजापुर ब्लाक इकाई गठित, तेलम अध्यक्ष और सचिव माड़वी सामान्य प्रभाग के बने

Sun, 30 Jun 2024 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

बीजापुर में बहु प्रतीक्षित सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक इकाई बीजापुर के पदाधिकारियों का चुनाव और कार्यकारणी का विस्तार शनिवार को पूरा हो गया।

विज्ञापन
Bijapur block unit of Sarva Adivasi Samaj formed in Bijapur
सर्व आदिवासी समाज की बीजापुर ब्लाक इकाई गठित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में बहु प्रतीक्षित सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक इकाई बीजापुर के पदाधिकारियों का चुनाव और कार्यकारणी का विस्तार शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को गोंडवाना भवन में हुई सामाजिक बैठक में जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्व सहमति से सामान्य, महिला प्रभाग और युवा प्रभाग के पदाधिकारियों के चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव कमलेश पैंकरा ने बताया कि दो चरणों में हुई सामाजिक बैठक में यह चयन प्रक्रिया सभी के सहमति से पूरी की गई है। सामान्य प्रभाग के ब्लाक इकाई में अध्यक्ष तेलम पाण्डुराम, उपाध्यक्ष मंगू लेकाम, प्रदीप भगत, इग्नेश तिर्की, महेंद्र नक्का, जनक नेताम, सचिव सतीश माड़वी, सह सचिव ओमप्रकाश कंवर, कोषाध्यक्ष बुधराम कोरसा, सह कोषाध्यक्ष धनेश कुंजाम, संरक्षक मासाराम तेलम, लच्छू ओयम, प्रफुल्ल कुजूर, भुनेश्वर सिंह कंवर, प्रमोद ओयाम और मीडिया प्रभारी सन्नू हेमला बनाए गए।
विज्ञापन


महिला प्रभाग में अध्यक्ष सीता कोरसा, कार्यकारी अध्यक्ष कांता तेलाम, उपाध्यक्ष एंजेला बैक, कमला हेमला, सचिव मनीषा उरसा, संयुक्त सचिव मोनिका तेलम, सह सचिव  कमला कोरसा, रीमा मज्जी, कोषाध्यक्ष इंद्रादेवी कुंजाम, सह कोषाध्यक्ष चंद्रलेखा ध्रुव, मीडिया प्रभारी राधा हेमला, शशिकला बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा प्रभाग में अध्यक्ष कोरसा दासू, उपाध्यक्ष जुलियस तिर्की, सोनू पुनेम, सचिव विनय उईके, सहसचिव राकेश तेलम, कोषाध्यक्ष संदीप तेलम, सलाहकार धनेश कुंजाम, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रेश माड़वी, मीडिया प्रभारी रामा ताती चुने गए।


इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मज्जी, महिला प्रभाग अध्यक्ष सुखमति हपका, पाकलू तेलम, कामेश्वर दुब्बा, अमित कोरसा, शिव पुनेम, बीएस भास्कर, वेंकटेश बुरका, सुशील हेमला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed