{"_id":"69dcedd51cfa7f7b4a0febfa","slug":"bhairamgadh-me-samuhik-dushkram-vidhayak-bole-doshiyo-par-ho-kadi-karyvahi-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4158528-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दरिंदगी पर बवाल: बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ दरिंदगी पर बवाल: बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Mon, 13 Apr 2026 07:21 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:21 PM IST
सार
बीजापुर में नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस ने बीजापुर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। वहीं राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना हुई। इस अमानवीय वारदात के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने भाजपा और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तब से बीजापुर समेत पूरे बस्तर संभाग में दुष्कर्म और महिलाओं-बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कई घटनाओं के पीछे भाजपा के सक्रिय नेता और कार्यकर्ता शामिल पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा शासन में कानून का राज नहीं, बल्कि अराजकता और जंगलराज चल रहा है। विधायक ने भैरमगढ़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, पर उसी भाजपा के लोग नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
विज्ञापन
'भाजपा के राज में न तो बेटियां सुरक्षित हैं, न ही आम नागरिक'
विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा के राज में न तो बेटियां सुरक्षित हैं, न ही आम नागरिक। बीजापुर सहित पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार के पास ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस योजना या इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने सरकार की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए।
उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
विधायक मंडावी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाती है, तो आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।