{"_id":"6aab96a0a9cc6fc48309e2a1","slug":"bear-attacks-young-man-in-neelmadgu-forest-he-is-critically-injured-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4733739-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: नीलमड़गु के जंगल में भालू का युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: नीलमड़गु के जंगल में भालू का युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में इलाज जारी
Thu, 17 Sep 2026 04:35 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:35 PM IST
सार
नीलमड़गु जंगल में भालू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग ने घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टाफ को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
भालू के हमले से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पिल्लूर रेंज अंतर्गत नीलमड़गु के जंगल में एक युवक पर भालू द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, नीलमड़गु क्षेत्र का रहने वाला युवक जंगल में मौजूद था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने किसी तरह घायल युवक को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
वन विभाग ने भेजा स्टाफ
पिल्लूर के वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमीत साहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल युवक के उपचार के लिए वन विभाग के स्टाफ को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा प्रकरण तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल युवक की पहचान और उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद उसकी चोटों की गंभीरता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों में दहशत
जंगल क्षेत्र में भालू के हमले की खबर सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने जंगल और आसपास के इलाकों में आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है।
वन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है। भालू की मौजूदगी और हमले की परिस्थितियों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।