फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Mahesh Gagda Says Delivering Schemes to Last Person Is Core Mantra of Good Governance

बीजापुर में भाजपा कार्यशाला: महेश गागड़ा बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही सुशासन का मूल मंत्र

Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा की कार्यशाला हुई। जहां जिला कार्यशाला में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला प्रभारी दीपेश अरोरा ने बूथ स्तर तक सक्रियता का आह्वान किया।

विज्ञापन
Mahesh Gagda Says Delivering Schemes to Last Person Is Core Mantra of Good Governance
भाजपा जिला कार्यशाला की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अटल सदन कार्यालय में जिला कार्यशाला की बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने सुशासन के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। गागड़ा ने सुशासन के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का उल्लेख किया। उन्होंने इन जीतों का श्रेय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को दिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीजापुर न्यूज


संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा
जिला प्रभारी दीपेश अरोरा ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। अरोरा ने नियमित संपर्क बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी होता है।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा और जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपाध्यक्ष दयाशंकर पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर सहनी और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, नरसिंह रेड्डी और चिन्नाराम तेलम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed