{"_id":"64e781a82b2b9632c306d893","slug":"after-congress-now-seven-contenders-from-bjp-also-vying-for-ticket-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2023: कांग्रेस के बाद अब BJP से भी सात दावेदारों ने टिकट के लिए ठोंकी ताल, इनमें कुछ चौंकाने वाले नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2023: कांग्रेस के बाद अब BJP से भी सात दावेदारों ने टिकट के लिए ठोंकी ताल, इनमें कुछ चौंकाने वाले नाम
Thu, 24 Aug 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:43 PM IST
सार
गुरुवार को बीजापुर से रायपुर पहुंचे भाजपा के सात नेताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री को आवेदन देकर विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की हैं। इनमें पूर्व विधायक महेश गागड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए बीजापुर से भाजपा के सात स्थानीय नेताओं ने राजधानी पहुंचकर प्रदेश संगठन मंत्री को आवेदन देकर विधानसभा का टिकट मांगा हैं। इनमें पूर्व विधायक महेश गागड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मांगने के लिए सात नेताओं ने पार्टी को आवेदन दिया हैं। वहीं अब भाजपा नेताओं ने भी बीजापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी आला कमान से टिकट के लिए दावेदारी की हैं। गुरुवार को बीजापुर से रायपुर पहुंचे भाजपा के सात नेताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री को आवेदन देकर विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की हैं। इनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के दंतेवाड़ा प्रभारी व चार बार के सरपंच जग्गू राम तेलामी, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पार्षद नंदकिशोर राणा।
विज्ञापन
साथ ही महिला मोर्चा की महामंत्री व दो बार की जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व बेंगलूर सरपंच सुकमन कश्यप, भाजपा जिला मंत्री व पूर्व महामंत्री पुरुषोत्तम शाह, किसान मोर्चा महामंत्री राममूर्ति कक्केम, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिलाराम राणा व पूर्व मंत्री व बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा शामिल हैं। इन सभी दावेदारों ने राजधानी पहुंचकर प्रदेश संगठन मंत्री से मिलकर अपनी दावेदारी पेश की हैं। भाजपा नेता व टिकट के अहम दावेदार नंदकिशोर राणा ने बताया कि बीजापुर विधानसभा से टिकट के सभी सात दावेदारों ने रायपुर पहुंचकर प्रदेश संगठन मंत्री के समक्ष विधिवत रूप से टिकट मांगने के लिए आवेदन दिया हैं।
विज्ञापन